Uncategorized

निगम कार्यालय बन गया है भ्रष्टाचार, अवैध वसूली का अड्डा – कांग्रेसी पार्षद

नगर निगम के कर्मचारी अपने आकाओं को पहुंचा रहे है वसूली की मोटी रकम, वसूली बाज कर्मचारी पर हो जल्द कार्यवाही


धमतरी। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर,उप नेता विशु देवांगन ,पार्षद योगेश लाल, सूरज गहरवाल,महिला पार्षद सुमन मेश्राम,पूर्णिमा गजानंद रजक, उमा भागी ध्रुव,रामेश्वरी कोसरे ने कहा है कि भाजपा के राज में आम जनता को परेशान कर उनके खून पसीने मेहनत की कमाई को डरा धमाका के वसूली कर उच्च अधिकारी को पहुंचाने का काम किया जा रहा जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण लिखित में एकता नगर धमतरी निवासी ने की है निगम कर्मचारी द्वारा 25000 की अवैध वसूली का मामला सामने आया है जिसकी लिखित शिकायत निगम कार्यालय के प्राप्त हुई है जिस पर एक बड़े अधिकारी का नाम का जिक्र कर बाकायदा पच्चीस हजार वसूली किए गए। 8 महीने के कार्यालय में महापौर रामू रोहरा का नाकामी से भरा रहा है न खाऊंगा न खाने दूंगा कि बाते करने वाले महापौर के कार्यशैली पर जनता अब तो आम जनता प्रश्न चिन्ह लगा रही है ? निगम कार्यालय की छवि भ्रष्टाचार, आपसी खींचातान, अवैध वसूली के अड्डे के रूप में होने लगी है वसूली बाज आरोपी कर्मचारी, अधिकारियों पे तत्काल कार्यवाही की मांग कांग्रेस पार्षदों ने की है अगर उक्त वसूली बाज कर्मचारी अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही नहीं होने पर कांग्रेस पार्षद गण पीडि़त परिवार के साथ निगम कार्यालय के बाहर धरना देने को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
आरोपी कर्मचारी को दिया गया नोटिस
मामला सामने आने के बाद महापौर रामू रोहरा ने इस पर संज्ञान लेते हुए आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जांच के निर्देश दिये है। जिस पर आरोपी कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें 25 हजार रुपये राशि निगम के एक अधिकारी के नाम पर वसूलने के आरोपो व उक्त अधिकारी के नाम का उल्लेख करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार उचित जांच व कार्रवाई की जाएगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!