Uncategorized

युवा कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका


धमतरी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष, राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष व दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे के विरूद्ध की गई टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने गांधी मैदान के पास पुतला दहन किया। युकाईयों ने कहा कि अभद्र भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उनका अपमान किसी एक व्यक्ति का नही, बल्कि इस देश के एस-एसटी समाज के करोड़ो लोगो का अपमान है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, युकां जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश मौर्या, प्रदेश सचिव उदित साहू, उपाध्यक्ष गीतराम सिन्हा, प्रवीण साहू, यश राजपूत, आशीष साहू, यश डागा, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, आशुतोष खरे, सूरज पासवान, वतांजली गोस्वामी, योगेश्वर साहू, अजय सिन्हा, तोगु साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!