Uncategorized

नगर निगम का मवेशी धरपकड़ अभियान लगातार पांचवें दिन भी जारी, 95 मवेशी पकड़े गए


धमतरी। मवेशी धरपकड़ अभियान लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 95 मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। निगम की इस कार्रवाई से शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में आवारा मवेशियों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं, साथ ही आम नागरिकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें निगम की टीम लगातार शाम को विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से मवेशियों को पकड़ रही है। पकड़े गए मवेशियों को अर्जुनी स्थित गौठान में रखा जा रहा है, जहां उनके लिए चारा-पानी और देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। निगम प्रशासन ने मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!