Uncategorized

एमपीएल सीजन-4 के तहत लीग समाप्त, विजेता टीम पहुंचे क्वार्टर फायनल में

कल खेले जाएगें दोनो सेमीफायनल, 12 को होगा फायनल मैच


धमतरी। एमपीएल कप 2026 का सातवां दिन बेहद रोमांचक रहा। मैदान पर चौकों-छक्कों की ऐसी बारिश हुई कि दर्शक देर रात तक अपनी नजरें मैच पर टिकाए रहे। कल 4 बड़े मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाडिय़ों का अद्भुत जुनून देखने को मिला। पहल मैच पावर हिटर्स वर्सेस श्रृजन सोलर के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पावर हिटस 9.1 ओवरों में 75 रनो पर आल आउट हो गई जवाब में श्रृजन सोलर ने शानदार खेलकर अंतिम गेंद मे लक्ष्य को हासिल किया यहाँ मैच इस टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा रोमांक मैच था 6 विकेट से श्रृजन सोलर ने यहाँ मुकबला अपने नाम किया। और क्वाटर फायनल के लिए क्वालीफाई किया। मैन ऑफ द मैच भूपेंद्र यादव रहे जिन्होने 21 महत्वपूर्ण रनो पारी खेली , व 2 विकेट भी लिए।
दूसरा मैच इंडियन फायटर्स वर्सेस प्रमुख स्वामी के मध्य खेला गया। प्रमुख स्वामी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 मे 121 रन 10 विकेट के नुकसान पर बनाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन फायटर्स मात्र 73 रन 6 विकेट पर बनाये। इस प्रकार प्रमुख स्वामी की टीम ने शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट के क्वाटर फायनल मे प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच कुंदन पाण्डेय रहे। जिन्होंने 35 रनो की पारी खेल अपने टीम को मैच जिताया।
तीसरा मैच पावर हिटर्स वर्सेस एके एडं वीके चैलेंजर्स के मध्य खेला गया। पावर हिटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 4विकेट पर 125 रन जोड़े, जवाब में एके एडं वीके चैलेंजर्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 116 रन ही बना पाई। इस प्रकार पावर हिटर्स ने यह मुकबला 9 रनो जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच शंशाक साहू रहे जिन्होने शानदार गेंबाजी कर 5 विकेट झटके साथ ही साथ 1 मैडन ओवर फेककर मैच का रुक बदल दिया।
चौथा मैच शैडो स्टाईकर्स वर्सेस समक्ष इलेवन के मध्य खेला गया। शैडो स्टाईकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट पर 117 रन जोड़े, जवाब में समक्ष इलेवन की टीम ने 7 विकेट खोकर मात्र 96 रन ही बना पाई। इस प्रकार शैडो स्टाईकर्स ने यह मुकबला 21 रनो जीता। मैन ऑफ द मैच प्रदीप नायक रहे जिन्होने 55 रन बनाये साथ ही साथ 2 विकेट भी झटके।
आज इनके बीच होंगे क्वार्टर फाइनल के मुकाबले
इस प्रतियोगिता के सभी लीग मैच खत्म हो गए, आज से क्वार्टर फाइनल राउंड शुरू हो जाएगा 11 तारीख को इस प्रतियोगिता का दो सेमीफाइनल खेला जाएगा और 12 तारीख को इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले खेला जाएगा। आज क्वार्टर फाइनल के चार मैच खेले जाएंगे। जिनमें एसपी चैम्पियन वर्सेस एआर फार्मर्स, श्रृजन सोलर वर्सेस एसपीएन स्टार, शैडो स्टाइकर्स वर्सेस इंडियन फायटर, प्रमुख स्वामी वर्सेस महाकाल वारियर्स के बीच मैच होंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!