Uncategorized

अधारी नवागांव में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

महापौर रामू रोहरा एवं जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन हुए शामिल, धर्म एवं संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

धमतरी-ग्राम अधारी नवागांव में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वाड का वातावरण भगवान भोलेनाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय बना रहा। विधिवत पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी महापौर रामू रोहरा एवं विशेष अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन उपस्थित रहीं। अतिथियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आयोजन समिति एवं वाडवासियों द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान शिव आस्था, विश्वास एवं शक्ति के प्रतीक हैं। धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति एवं परंपराएं भारतीय समाज की पहचान हैं और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं वाडवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम एवं एकता का संदेश देते हैं। भगवान शिव की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे, यही कामना है। उन्होंने कहा कि वाड स्तर पर इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं तथा लोगों में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं।कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक पूजा का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, वाडवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!