Uncategorized

ग्राम करेलीबड़ी में 14 हेक्टेयर में विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र, 300 लोगों को मिलेगा रोजगार

धमतरी-जिले में उद्योग संवर्धन, रोजगार सृजन एवं निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम करेलीबाड़ी में 14.00 हेक्टेयर भूमि पर 1011.05 लाख रुपये की लागत से नए औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।
इस औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट सुविधा, ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, प्रशासनिक भवन तथा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। यहां लगभग 8070 वर्गफीट से लेकर 53410 वर्गफीट तक के कुल 36 भूखंड विकसित किए जाएंगे।
इस परियोजना से लगभग 70 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है तथा करीब 300 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। औद्योगिक क्षेत्र के तीव्र विकास और रायपुर-दुर्ग से नजदीकी के कारण धमतरी जिले में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।यह परियोजना रायपुर-धमतरी इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में उभर रही है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!