Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत विश्व गुरु बनने की ओर है अग्रसर

भाजपा नेता ऋषभ व मोनिका देवांगन ने मोदी सरकार के 9 वर्षो का कार्यकाल बताया सफल

धमतरी। गंगरेल भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ देवांगन व जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री मोनिका देवांगन ने मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार को 9 वर्ष पूरे हुए। मोदी सरकार ने अनेक योजनाओं के माध्यम से देशवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटा कर मजबूत फैसला लिया गया। राम मंदिर व कांशी विश्वनाथ कॉरीडोर निर्माण कराया जा रहा है। नई ट्रेने चलाई जा रही है। रोजगार नये-नये अवसर प्रदान किये जा रहे है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। केन्द्र सरकार लगातार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मेक इन इंडिया, जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं से देशवासियों को लाभ मोदी सरकार द्वारा पहुंचाया जा रहा है। गंगरेल भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ देवांगन व जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री मोनिका देवांगन ने आगे कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्षो के कार्यालय में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। सनातन काल से भारत गुरुओं का देश रहा है। अब पुन: भारत विश्व गुरु बनने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। पहले भारत की विदेश नीति कमजोर हुआ करती थी। लेकिन आज मोदी सरकार के विदेश नीति से विदेशो में भी भारतीय की मान सम्मान बढ़ा है। सरहद पर पाकिस्तान व चीन से एक साथ दोनो मोर्चाे पर भारत भारी पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!