Uncategorized

महापौर विजय देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ धमतरी मंडल देवांगन समाज का शपथ ग्रहण समारोह

धमतरी। धमतरी मंडल देवांगन समाज, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन, विशिष्ट अतिथि सेवकराम संरक्षक प्रदेश देवांगन कल्याण समाज, कुंजलाल देवांगन संरक्षक प्रदेश देवांगन कल्याण समाज, महेश देवांगन रायपुर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश देवांगन कल्याण समाज, रामगोपाल देवांगन भखारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश देवांगन कल्याण समाज, भोलाराम देवांगन अध्यक्ष जिला देवांगन समाज धमतरी व अध्यक्षता जगदीश चन्द्र मंडल देवांगन अध्यक्ष देवांगन समाज धमतरी रहे। इस दौरान महापौर विजय देवांगन ने पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान समाज के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति भी दी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!