Uncategorized

शासकीय माध्यमिक शाला अमलीडीह में नेवता भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक लेखराम साहू

 

शासकीय माध्यमिक शाला अमलीडीह में टेकराम साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति माध्यमिक शाला अमलीडीह द्वारा शाला में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को खीर पूड़ी का न्योता भोजन कराया गया साथ ही शाला में वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया.इस अवसर पर लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली के कर कमलों से बच्चों को खीर पूरी बटवाया गया साथ ही गुलाप राम साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति शासकीय हाई स्कूल अमलीडीह माधवराव साहू सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत अमलीडीह देवनारायण साहू भूपेंद्र साहू हुलास राम साहू श्रीमती श्यामा बाई साहू संस्था के प्रधान पाठक श्रीमती अनीता साहू रामेश्वर पटेल श्रीमती धनेश्वरी साहू पूर्णा नेताम प्रधान पाठक प्राथमिक शाला जय श्री ठाकुर सुनीता साहू रामेश्वरी साहू एवं शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य केशव कुमार साहू तथा गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे. लेख राम साहू अपने संबोधन में कहा कि शाला में नेवता भोजन की परंपरा चलते रहने से बच्चों में शाला के प्रति उत्साह बरकरार रहता है साथ ही विभिन्न प्रकार के पौष्टिक आहार मिलता है साथ ही बच्चों के साथ शाला परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!