Uncategorized

भाजपा की जीत लोकतंत्र और जनता की आस्था का प्रतीक है – अजय चन्द्राकर

सभी मिलकर कुरुद के उत्थान और विकास के लिए काम करेंगे - ज्योति भानू चन्द्राकर

कुरुद नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर ने विजयी रैली निकाल जताया जनता का आभार

कुरुद। कुरुद नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने आभार सभा और विजय रैली का आयोजन किया। यह रैली भाजपा कार्यालय से शुरू होकर कॉलेज रोड, खेल मैदान, कारगिल चौक, पुराना बस स्टैंड, सरोजिनी चौक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, मां चंडी मंदिर, प्राचीन श्री राम मंदिर होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की जीत लोकतंत्र और जनता की आस्था का प्रतीक है। भूपेश बघेल सरकार की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में कोई ठोस विकास के कदम नहीं उठाए गए। प्रदेश के विकास के बजाय सत्ता का दुरुपयोग किया गया। कुरुद क्षेत्र में अब नए नेतृत्व से विकास की उम्मीद है और मैं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से यह अपील करता हूं कि वे अपने वादों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर ने सभा में जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह मेरी जीत नहीं, बल्कि आप सभी की जीत है। आप सभी के समर्थन ने मुझे इस जिम्मेदारी का अवसर दिया। हम सभी मिलकर नगर पंचायत के हर नागरिक के उत्थान और विकास के लिए काम करेंगे। अगर कोई भी कर्मचारी, पार्षद या अध्यक्ष आपसे ऊपर से पैसे की मांग करता है, तो कृपया सीधे मेरी तक शिकायत पहुंचाइए। हम तुरंत कार्रवाई करेंगे। ज्योति चंद्राकर ने अवैध शराब, नशा और नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा नगर पंचायत में नशा, शराब और अवैध कारोबार के लिए कोई जगह नहीं है। मैं एक महीना का अल्टीमेटम देती हूं, और अगर कोई इस कारोबार में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अब समय आ चुका है कि हम नगर पंचायत के विकास के लिए नए दृष्टिकोण से काम करें। हम अपने परिवार, बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षित और समृद्ध नगर बनाएं।

इस अवसर पर एलपी गोस्वामी निरंजन सिन्हा मालक राम साहू त्रिलोकचंद जैन सुरेश अग्रवाल भानु चंद्राकर भुपेन्दर्् चंद्रकर प्रमोद शर्मा सत्यप्रकाश सिन्हा केवल चंद्राकर कमल शर्मा नवनिर्वाचित पार्षद सितेश सिन्हा मिथलेश बैस रवि प्रकाश मानिकपुरी कविता चंद्राकर राजकुमारी ध्रुव, अनुराधा साहू विनोद चंद्राकर उत्तम साहू कमलेश ध्रुव योगेश चंद्राकर विकास अग्रवाल सुरेंद्र चंद्राकर पालेश्वरी देवांगन भूमिका सिन्हा धनेश्वरी निर्मलकर मिथला साहू चित्ररेखा टंडन आदि उपस्थित थे। मंच संचालन प्रभात बैस कार्यक्रम का अभार प्रदर्शन भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!