Uncategorized

आज शाम श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन, कन्हैया मित्तल और स्वाति मिश्रा देंगी प्रस्तुति

धमतरी। धमतरी में श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन आज शाम होगा। जिसमें विश्व विख्यात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ और आयोध्या राम मंदिर की प्रसिद्ध भजन गायिका स्वाति मिश्रा शिरकत करेंगी। भजन संध्या 22 फरवरी की शाम सवा 6 बजे से श्यामतराई के पास नेशनल हाईवे से लगे निर्मल प्यूल्स के पीछे होगी। कार्यक्रम के लिए आयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर भव्य मंच बनाया गया है तथा खाटू श्याम की तर्ज पर तोरण गेट बनाया गया है जो श्रोताओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। करीब 25 हजार लोगो के लिए बैठक व्यवस्था की गई है।

ज्ञात हो कि कन्हैया मित्तल का भजन जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर से भगवा लहराएगे काफी फेमस हुआ। कन्हैया मित्तल को देश के साथ विदेशों में भी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया जाता है। वहीं स्वाति मिश्रा का भजन राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी राम मंदिर की स्थापना के समय खूब गूंजा था, अभी भी हर घर में यह भजन सुनाई देता है।

इन दोनो भजन गायकों को सुनने लोगो में उत्साह है, जिसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल में सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। आयोजक परिवार के निर्मल कुमार गुप्ता व निहित गुप्ता ने लोगो से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!