Uncategorized

सिहावा के बेलरगांव में 3 गौ वंश के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

पिकअप वाहन जब्त, 4,6,10,11 छ.ग.कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही

धमतरी 7 जनवरी को बेलरगॉव क्षेत्र में गौ वंश तस्कर द्वारा एक पिकअप वाहन में गौ वंश (पडवा) को भर कर अन्यत्र अवैधानिक रूप से परिवहन करते जिसे ग्राम बेलरगाँव से बनोरा मार्ग पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा रोके जाने कि सूचना पर थाना प्रभार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंचकर बजरंग दल के कार्यकर्ता रजनीकांत देवांगन पिता राम कुमार देवांगन उम्र 29 वर्ष बेलरगाँव द्वारा लिखित रिपोर्ट पर अपराध कमाक 21/24 धारा 4, 6, 10, 11 छग० कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 कायम किया गया।थाना प्रभारी सिहावा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में पिकअप वाहन में 3 नग गौ वंश (पडवा) कीमती 24500 को अवैधानिक रूप बिना सामुचित व्यवस्था के आरोपी गण सिद्धार्थ जोगी पिता शंकर लाल जोगी 28 वर्ष पाईकभाठा,समाकांत चतुर्वेदी पिता विजय कुमार 27 वर्ष कैटतराई थाना सिहावा द्वारा तस्करी करना पाये जाने से उक्त गौ वंश को वाहन पिकअप सहित मौके पर जप्त कर आरोपी गण को गिरफ्तार कर न्यायालय से न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि.उमांकांत तिवारी,उनि. गोविंद सिंह राजपूत सउनि. पुष्पानंद ध्रुव, प्रआर. सत्यप्रकाश मरकाम, आर. चंण्डीकेश्वर चौहान द्वारा किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!