Uncategorized

महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है – डॉ बीथिका विश्वास

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाएं नहीं होगी बंद, कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाने की करती है राजनीति

विष्णदेव साय सरकार प्रदेश में विकास व सुशासन के लिए है प्रतिबद्ध


धमतरी। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान जिला भाजपा मंत्री डॉ बीथिका विश्वास ने साय सरकार को सफल बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश की योग्य महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक- एक हजार रुपए दिया जा रहा है। इस बीच महतारी वंदन योजना बंद होने की अफवाह कांग्रेसियों द्वारा फैलाने का प्रयास किया गया। लेकिन अनवरत महिलाओं को योजना के तहत राशि दी जा रही है। प्रदेश में महतारी मंदिर योजना बंद नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति करती है। विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस महतारी वंदन योजना को लेकर बीजेपी को घेरने का प्रयास करती रही है। कभी योजना बंद होने का, तो कभी सभी महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कहती रही है। वहीं एक बार फिर लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना को लेकर कहा गया कि योजना अब प्रदेश में बंद होने अगला वाली है। उन्होंने कांग्रेसियों के बयान को बेबुनियाद और आधारहीन बताया है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगी। प्रदेश में जो भी विकास के कार्य चल रहे हैं, प्रदेश के महत्वाकांक्षी योजनाएं बंद नहीं होगी। कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाने की राजनीति करती है। डा. बीथिका विश्वास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश वासियों से किये गये वादो को पूरा किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम है इससे महिलाएं आर्थिक रुप से सक्षम हो रही है। लेकिन विरोधियों को महिलाओं को सक्षमता बर्दाश्त नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी गांरटी को पूरा कर रही है। 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी गई है। इससे गरीबो के स्वयं का आवास का सपना जो कि भूपेश सरकार में पूरा नहीं हो पा रहा था अब पूरा होगा। वहीं किसानों को बकाया दो साल का बोनस प्रदान किया गया। इससे किसानो को आर्थिक लाभ हुआ। भाजपा के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा है। अवैध शराब, गांजा, नशेली गोलियों की बिक्री पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जुआ, सट्टा जैसे अनैतिक कार्यो पर रोक लगाए जा रहे है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। डॉ बीथिका विश्वास ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व प्रदेश नेतृत्व की कुशल रणनीति का परिणाम है कि छग में विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड़ बहुमत जनता ने दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!