Uncategorized

संकरी स्कूल भवन के अतिरिक्त कक्ष का विधायक अजय चन्द्राकर ने किया लोकार्पण


कुरूद। ग्राम संकरी में प्राथमिक, माध्यमिक व हाईस्कूल के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अजय चंद्राकर विधायक कुरूद विधानसभा उपस्थित हुए। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता शिक्षा के स्तर को सुधारने पर रहा है। बच्चे जितने शिक्षित होंगे उतना आगे बढ़ेंगे। शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। बेहतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा या उच्च शिक्षा को ध्यान में रखते हुए कुरूद विधानसभा में विभिन्न स्कूलों व कॉलेज जिसमें नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय कृषि महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, लॉ कॉलेज, नर्सिंग होम कॉलेज, भखारा महाविद्यालय, नवीन महाविद्यालय सिर्री में तीनों संकाय बीएससी, बीकॉम, बीए प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कुरूद बहुत आगे निकल चुका है। कुछ शिक्षा ऐसे है जैसे पॉलिटेक्निक कॉलेज, नर्सिंग होम, वकालत की पढ़ाई जिसमें शासकीय नौकरी नहीं मिल पाता है तो स्व रोजगार की दिशा में काम कर सकते हैं। मनुष्य जितना शिक्षित होंगे उतना सबल होंगे, उतनी ही तरक्की आएगी। इस मौके पर गौकरण साहू, गीतेश्वरी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद मनीषा साहू जनपद सदस्य, झागेश्वर ध्रुव पूर्व मंडी अध्यक्ष, श्रीराम श्रीहोल सरपंच, डॉ लोकेश साहू भाजपा सिर्री मंडल अध्यक्ष, ,देवेंद्र साहू पूर्व जनपद सदस्य, एचआर गेंडरे प्राचार्य, थानेश्वर तारक महामंत्री, रामखिलावन साहू समिति अध्यक्ष, दीनदयाल साहू शाला विकास समिति अध्यक्ष, भगवानी राम साहू वरिष्ठ, दिलीप चक्रधारी जनपद सदस्य, ईश्वरी तारक पूर्व सरपंच, हरिशंकर साहू सरपंच संघ अध्यक्ष, थानेश्वर साहू समिति अध्यक्ष, रूपचंद देवांगन, त्रिलोचन साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष, नरेंद्र ध्रुवंशी समिति अध्यक्ष, जयमित्र साहू सरपंच गोजी आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!