Uncategorized

भाजपा ही एक मात्र ऐसी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसमें जमीनी कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पहुंच सकता है

नीतिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, व जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने दी बधाई

प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में नया वी बी जी राम जी अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा

धमतरी। भाजपा एक मात्र ऐसी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसमें जमीनी कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद पहुंच सकता है, इसका ताजा उदाहरण नीतिन नबीन के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना है। उक्त बाते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, व जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कही।
उक्त नेताओं ने आगे कहा कि नीतिन नबीन के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी में एक नये युग की शुरुआत हुई है। निश्चित रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ऐसा नेतृत्व मिलना दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के लिए और पूरे देश के लिए गौरव की बात होगी। उक्त नेताओं ने नीतिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं. उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों तक ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। यह उपलब्धियां केवल चुनावी जीत नहीं थीं बल्कि संगठन की जमीनी मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनविश्वास का प्रमाण था। प्रदेश भाजपा नेताओं का उनसे विशेष जुड़ाव रहा है, वे जीवंतता, सहजता, विनम्रता के साथ बड़े-बड़े निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता रखते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, व जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, मजदूरों के लिए समर्पित व प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा लाया गया विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजग़ार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 अब पूर्ववर्ती मनरेगा योजना का स्थान लेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। इस कानून का प्राथमिक उद्देश्य गरीब, किसान और मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस नए अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की वार्षिक आय में बड़ी वृद्धि सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!