Uncategorized

हिंदू जागरण मंच द्वारा रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में जारी है रोमांच

हिंदू जागरण मंच छग प्रांत: द्वारा रात्रि कालीन ओपन अंतर राज्य टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता डीसीएल सीजन 1 विक्ट्री क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में इंडोर स्टेडियम धमतरी में किया जा रहा है. जिसमे जिसे प्रथम पुरस्कार 61 हजार एक रुपए नगद एवं विनर ट्रॉफी आयोजन समिति के द्वारा और द्वितीय पुरस्कार 31 हजार एक रुपए नाग एवं रनर अप ट्रॉफी इस टूर्नामेंट के संरक्षक दीपक ठाकुर द्वारा दिया जाएगा .इस टूर्नामेंट के छठवें दिन प्रथम मैच ऑफिसर्स 11 और दीपक 11 अंबेडकर वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें ऑफिसर्स 11 ने निर्धारित 8 ओवरों में 76 रन बनाए वही दीपक 11 67 रनों में सिमट गई और ऑफिसर्स 11 ने मैच को आसानी से जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।दूसरा मैच डीजे ब्रदर्स 11 धरसीवा तथा एनएस फाइटर नवागांव के मध्य खेला गया जिसमें डीजे ब्रदर्स धरसीवा की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 56 रन बनाए और एनएस फाइटर नवागांव की टीम 42 रनों में सिमट गई और डीजे ब्रदर्स धरसीवां की टीम ने विजय प्राप्त की इसके तुरंत इसके तुरंत बाद प्री क्वार्टर फाइनल मैच डीजे ब्रदर्स धरसीवा तथा हरफतराई के मध्य खेला गया जिसमें डीजे ब्रदर धरसीवा की टीम ने 8 ओवरों में 94 रन बनाए और हरफतराई की टीम 40 रन ही बना सकी इसी के साथ डीजे ब्रदर्स धरसीवां की टीम मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमें इस प्रकार है
जय छातागढ़ मोहलई दुर्ग
ऑफिसर्स 11 धमतरी
डीजे ब्रदर्स 11 धरसीवां
नवनीत 11 बालोद
हरीश 11 तक्षक रायपुर टीएमआर कृष्णा नगर भिलाई बॉयज क्लब रामपुर वार्ड धमतरी है. एक प्री क्वॉर्टर फाइनल एनएस स्पोर्ट्स धमतरी 11 और कार बाजार डाकबंगला के मध्य खेला जाएगा जिसमें से एक टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी इसी के साथ आज 2 क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे जो 2 टीम ये मैच जीतेगी वो आज ही सेमीफाइनल खेलेगी और फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।कल 2 क्वार्टर फाइनल और 1 सेमीफाइनल खेला जाएगा 29 को ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा.हिंदू जागरण मंच छग प्रांत: आयोजक समिति में विशाल रामरख्यानी,जीत शर्मा,मोहित आहूजा,प्रेम सुंदरानी,चिराग चरवानी,राज पाण्डेय शामिल है.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!