Uncategorized

नगरी में अटल परिसर का लोकार्पण से जन-जन तक पहुँचेगी अटल जी की विचारधारा – बलजीत छाबड़ा

नगरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13, गुढ़ियारी तालाब के पास निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम, धमतरी जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह श्रवण मरकाम नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर में अटल जी की प्रतिमा की स्थापना से उनके द्वारा छत्तीसगढ़ और देश के लिए किए गए कार्यों एवं उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में मदद मिलेगी। अटल जी की सोच से प्रेरणा लेकर आज छत्तीसगढ़ और नगरी नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर है।
जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त बताया तथा उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल को स्मरण किया। सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम ने भी अटल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए नगर पंचायत नगरी के वर्तमान जनप्रतिनिधियों की सराहना की और राजनीति से ऊपर उठकर नगर विकास करने की बात कही।कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभापति अश्वनी निषाद, शंकरदेव, विनीता कोठारी, अलका साव, राजा पवार, देवचरण ध्रुव, मिक्की गुप्ता, नरेश पटेल, चेलेश्वर साहू, जयन्ती साहू, डागेश्वरी साहू, अम्बिका ध्रुव, यशकरण पटेल, हरीश साहू, पूर्व अध्यक्ष नगेंद्र शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा, , सरपंच नर्सिंग मरकाम, रामगोपाल साहू, प्रदीप देवांगन, विधायक प्रतिनिधि सचिन भंसाली, मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नहाटा, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल डागा, लखन साहू, महामंत्री भूपेन्द्र साहू, सुलोचना साहू सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!