अटल जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में जीवनी प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवाद और समन्वय का माध्यम बनाया और भारतीय राजनीति में शुचिता की मिसाल कायम की-प्रकाश बैस

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान बनाई-शशि पवार
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में अटल जी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर आधारित भव्य जीवनी प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और अंत्योदय के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारकर देश को नई दिशा दी।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि अटल जी का जीवन हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवाद और समन्वय का माध्यम बनाया और भारतीय राजनीति में शुचिता की मिसाल कायम की।
पूर्व जिला अध्यक्ष शशि पवार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान बनाई। उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण, सड़क एवं आधारभूत संरचना विकास जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को याद करते हुए अटल जी को युगद्रष्टा नेता बताया।इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया। प्रदर्शनी में अटल जी के बाल्यकाल, राजनीतिक जीवन, प्रधानमंत्री कार्यकाल, कवि व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को चित्रों व विवरणों के माध्यम से दर्शाया गया।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।
मंच में श्रीमती विधिका विश्वास श्रीमती श्यामा साहू ज्योति साहू श्रीमती सरला जैन शुभम जायसवाल हेमंत चंद्राकर विजय साहू उमेश साहू मंचासिन थे उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कविंद्र जैन रोहिताश मिश्रा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन श्रीमती अनीता यादव श्री विनय जैन राजीव चंद्राकर गौरव मगर कोमल देवांगन अनिल तिवारी भागवत यादव कृष्ण हिरवानी कोमल सर्वा अविनाश दुबे जितेश सिन्हा ओमेश यादव प्रीतम साहू अमित अग्रवाल शुभांक मिश्रा अजय ध्रुव नंदू लोधी संजय देवांगन शुभम साहू रीटा बंजारे सीमा चौबे सुशीला तिवारी चंद्रभागा साहू विभा चंद्राकर आशा लोधी अनीता अग्रवाल रितिका यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम संचालन जिला के महामंत्री राकेश यादव के द्वारा और आभार प्रदर्शन महामंत्री महेंद्र पंडित के द्वारा किया गया।.
