Uncategorized

रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कारगिल उद्यान सहित अन्य स्थानों में किया गया वृक्षारोपण

धमतरी- नगर निगम धमतरी द्वारा रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कारगिल उद्यान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों में भी पौधारोपण किया गया। ग़ौरतलब है की शहर के अलग अलग स्थानों में रजत जयंती वर्ष और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में विभिन्न कार्यक्रमों में महापौर रामू रोहरा, आयुक्त प्रिया गोयल और सभापति कौशल्या देवांगन, एमआईसी सदस्य तथा पार्षद सहित अलग अलग संगठन के पदाधिकारी व जनमानस शामिल हो रहे है। आज वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छ और हरित शहर का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा से वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेगा। निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता, हरियाली और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। उपायुक्त ने उपस्थित नागरिकों को कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। वृक्षारोपण कर पौधों की देखभाल कर इन्हें हरा-भरा बनाना है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिले।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!