Uncategorized

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भेंट कर सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए जताया आभार

धमतरी सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिल कर महतारी वंदन योजना के लिए आभार व्यक्त किया। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने बताया कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना निकाला हैं और इस योजना में विवाह प्रमाण पत्र अनिवार्य था लेकिन उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसके लिए विवाह प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं हैं उसके बदले अन्य दस्तावेज से काम चल सकता है ऐसी योजना बनाई ताकि सभी महिलाओं को योजना का लाभ मिल सकें महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना निकली ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर सके तथा आगे बढ़ सकें और अपनी महत्वपूर्ण जरूरतों को पूर्ण कर सकें। इस योजना का लाभ सभी विवाहित महिलाओं को मिलेगा जो 21 वर्ष से 60 वर्ष तक हैं,इसका लाभ सभी विधवा महिलाएं, तलाक सुधा महिलाएं को प्रति माह 1000 रुपए खाते में प्रदान की जाएगी।इस योजना के बारे में महिलाओं को जानकारी मिलते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। इसकी जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर उनको आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!