Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुईं 35 मातृशक्ति दल को दिखाई हरी झंडी

सफल एवं मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं


धमतरी। नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने मराठापारा एवं बांसपारा वार्ड से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हो रही 35 मातृशक्ति महिलाओं दल को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालु महिलाओं को सफल, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए माता रानी से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि माता वैष्णो देवी की यात्रा आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!