Uncategorized

भाजयुमो पूर्व प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल की महापौर रामू रोहरा से सौजन्य भेंट, संगठन और विकास पर हुई सार्थक चर्चा

धमतरी-भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा से सौजन्य भेंट की।
इस दौरान भाजपा संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भूमिका एवं धमतरी शहर के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक और विचारोत्तेजक चर्चा हुई।इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल के साथ अविनाश दुबे, प्रतीक यादव, अभिषेक सिंह देव, गौरव मगर एवं आकाश भोजवानी भी उपस्थित रहे।महापौर रामू रोहरा ने सभी युवा पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शक्ति उसका संगठित युवा मोर्चा है, जो सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के सहयोग से धमतरी को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाया जाएगा।भाजयुमो नेताओं ने भी महापौर द्वारा शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!