Uncategorized

विधायक अजय चंद्राकर कि निधि से वार्ड 10 में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न

ज्योति हरख जैन की उपस्थिति में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ

नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 में आदिवासी सामुदायिक भवन के समीप विधायक निधि से बनने वाले नवीन सामुदायिक भवन का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह सामुदायिक भवन 6,33,000 की लागत से विधायक निधि के माध्यम से निर्मित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों हेतु सुविधा प्राप्त होगी।भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, पार्षद हेमलता साहू, जितेंद्र साहू, छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में सब इंजीनियर ज्योति साहू, ठेकेदार नम्मू लाल साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भवन निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि यह सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 10 एवं आसपास के नागरिकों के लिए एक उपयोगी सौगात है। इससे सामाजिक कार्यक्रम, बैठकें एवं सांस्कृतिक आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सकेंगे। नगर के समग्र विकास हेतु नगर पंचायत सदैव प्रतिबद्ध है।उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु विधायक निधि उपलब्ध कराने पर माननीय विधायक जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक के सहयोग और मार्गदर्शन से ही ऐसे विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं। उनके निरंतर समर्थन से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिसके लिए मैं वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ।पार्षद खेमलता जितेंद्र साहू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधायक जी की विधायक निधि से हमारे क्षेत्र में इस सामुदायिक भवन का निर्माण होना, जनभावनाओं और विकासशील सोच का प्रतीक है।
कार्यक्रम का समापन विकास कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्णता के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, सोहन नेताम,भीम नेताम,अर्जुन नेताम,रोशन नेताम,अश्वनी साहू,जितेंद्र साहू , खेमलता साहू(पार्षद), हितेंद्र साहू,छबिलाल निर्मलकर(पार्षद गण),थानेंद्र सोन,सुभद्रा नेताम आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!