Uncategorized

मंदरौद में जल जगार कार्यक्रम में जल संरक्षण पर दिया गया जोर

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। जनशक्ति अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति से जल शक्ति अंतर्गत जल जगार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम पंचायत मंदरौद में जल जगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों को पानी बचाने व पानी व्यर्थ न जाने देने व वर्षा के जल को वाटर हार्वेस्टिंग के तहत वापस थल में ले जाने के संबंध में व गांवों के खाली व शासकीय भूमि, सड़क किनारे अधिक से अधिक पौधा रोपण करने के संबंध में बताया गया। गांव में प्रति परिवार को अपने घर के आसपास को स्वच्छ सकते हुये कचरा कचरा गाड़ी में देने के साथ स्वच्छता के महत्व को बताया। स्व सहायता समूह की महिलाएं जो कचरा रिक्शों का संचालन करती है उनको श्रीफल, दास्तान, साड़ी देकर प्रोत्साहन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संदीप पाण्डेय उप अभियंता जल संधाधन विभाग, रामकुमार ग्रामीण कृषि विकास अ?धिकारी रेणुका साहू व उद्यानिकी विभाग से खूबलाल दीवान, देवाराम, राजकुमार देव, मोहन कंवर समूह अध्यक्ष सोमलता निषाद सहित संस्था की महिलाओ की उपस्थिति रही। कार्यकम का संचालन ग्राम पंचायत सचिव प्रकाश चंद्राकर ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!