Uncategorized

कल 17 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ कुरूद नगरपालिका का होगा विधिवत शुभारंभ

स्वामी विवेकानंद जयंती पर कल आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री अरूण साव, अध्यक्षता करेंगे विधायक अजय चन्द्राकर


कुरुद । कल का दिन कुरुद नगर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरो में दर्ज होने जा रहा है। करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात के साथ ही वर्षो पुरानी नगर पंचायत को नगर पालिका दर्जा दिलाने की मांग विधिवत पूरी होगी।
स्वामी विवेकानंद जयंती अवसर पर कुरूद, नगरपालिका का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम के साथ ही नगर में हो रहे चहुंओर विकास कार्यों मे 17 करोड़ से अधिक लोकार्पण-शिलान्यास किया जाएगा। जिसमें लोकार्पण होने वाले विकास कार्यो में वार्ड क्र. 15 केनाल रोड के पास स्वामी विवेकानंद मंगल भवन एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य 100.32 लाख, वार्ड क्र. 15 अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में बैटमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य 101.90 लाख, वार्ड क्र. 8 मिनीमाता व्यवसायिक शॉपिंग काम्प्लेक्स (ब्लाक 01,02,03) निर्माण कार्य पुराना बस स्टैण्ड 205.71 लाख, वार्ड क्र. 15 लोकल नाले का रेनोवेशन एवं पिचिंग कार्य महानदी मेन केनाल से एनएच 30 तक 128.46 लाख, ऑक्टेंगल स्ट्रीट पोल एवं एल.ई.डी. लाईट स्थापना कार्य एनएच रोड काली माता मंदिर से कॉलेज रोड से केनाल रोड से चर्रा रोड (दोनो साईड) वार्ड क्र. 15,13,12 एवं 8 में 124.77 लाख, ऑक्टंगल स्ट्रीट पोल एवं एल.ई.डी. लाईट स्थापना कार्य गांधी चौक से इनवेचर स्कूल वार्ड क्र. 6 एवं 4 में 14.74 लाख, ऑक्टेंगल स्ट्रीट पोल एवं एल.ई.डी. लाईट स्थापना एवं पूर्व से स्थापित 50 नग पोल का रेनोवेशन कार्य, सांधा चौक से कारगिल चौक से वार्ड क्र. 9 एवं 6 में 14.74 लाख, खेल मैदान कुरूद में ऑक्टेंगल पोल हैलोजन लाइट स्थापना कार्य वार्ड क्र. 12 में 12.77 लाख एवं शिलान्यास वाले कार्य जिनमें वार्ड क्र. 1 मंडी रोड के पास नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन निर्माण कार्य 168.30 लाख, वार्ड क्र. 15 अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में (मल्टीपरपस इंडोर) स्पोर्टस हॉल निर्माण कार्य 416.80 लाख, बाईपास रोड जे.ई.डी. कॉलोनी के सामने इंडोर स्टेडियम (रंगमंच एवं बाउण्ड्रीवाल) निर्माण कार्य 274.07 लाख, वार्ड क्र. 5, 8 जलसन तालाब उन्नयन कार्य 62.29 लाख, वार्ड क्र. 5 मरही तालाब उन्नयन कार्य 53.96 लाख, वार्ड क्रं. 15 में केनाल रोड से लेकर भारद्वाज ऑटो पाटर्स तक मुख्य निकासी नाली निर्माण कार्य 33 लाख, साहू समाज छात्रावास निर्माण कार्य 25 लाख, नगर पंचायत कुरुद क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्र. 14 डिपो गार्डन में स्मार्ट लाईब्रेरी निर्माण कार्य 19.838 लाख इस प्रकार कुल 1756.67 लाख के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास होगा।
लोकार्पण कार्यों का सौग़ात मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरूण साव, अध्यक्षता विधायक अजय चन्द्राकर, अतिविशिष्ट अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी, विशिष्ट अतिथि गण नगरपालिका कुरूद के अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, कुरूद के पूर्व अध्यक्षों में निरंजन सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, गणमान्य नागरिकों में एलपी गोस्वामी, कृष्णकांत साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, सहित नगरपालिका के समस्त पार्षदगणों के आतिथ्य में संपन्न होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम 12 जनवरी को सुबह 11 बजे केनाल रोड कुरूद के स्वामी विवेकानंद मंगल भवन परिसर में आयोजित होगा।
विधायक अजय चन्द्राकर के प्रयासो से विकास के नक्शे पर तेजी से उभर रहा कुरुद नगर

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री व वर्तमान कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर कुरुद नगर के विकास के लिए हमेशा सक्रिय व प्रयासरत रहे। उनके सत्त प्रयासों के परिणाम स्वरुप कुरुद को लगातार करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात मिली है। उनके प्रयासों के परिणाम स्वरुप ही कुरुद नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा प्राप्त हुआ है। साथ ही अन्य विधानसभाओं की तुलना में कुरुद विकास के नक्शे पर तेजी से उभरता जा रहा है। इसी का परिणाम स्वरुप कल लगभग साढ़े 17 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात कुरुद नगरवासियो को मिलने जा रही है।
कुरुद नगर में विकास व सुशासन स्थापित करने में सफल रही है अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर

ज्ञात हो कि ज्योति भानू चन्द्राकर दूसरी बार कुरुद नगर पंचायत निवार्चित हुई। और उनके इस कार्यकाल में कुरुद को नगर पालिका मे अपग्रेड होने का गौरव मिला। अब कुरुद में विकास और भी तीव्रता से होगा। इसके लिए ज्योंति चन्द्राकर प्रयासरत है। बता दे कि पूर्व में भी उनका पहला अध्यक्षीय कार्यकाल काफी सफल रहा। कुरुद नगर में विकास के नये आयाम स्थापित हुए और उनके यह कार्यकाल भी विकास व सुशासन के दृष्टिकोण से अब तक काफी सफल रहा है। उनके नेतृत्व में अब तक कुरुद नगर को करोड़ो के अनेक विकास कार्यो की सौगात मिल चुकी है। जिससे कुरुद तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!