गुजराती महिला क्रिकेट क्लब धमतरी ने जीता जीएमएमपीएल का खिताब

धमतरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने से प्रेरित होकर धमतरी की गुजराती महिलाओं ने अपनी एक टीम गुजराती महिला क्रिकेट क्लब धमतरी बनायी और रायपुर में श्री गुजराती महिला मंडल,रायपुर द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय गुजराती महिला मंडल प्रीमियर लीग जीएमएमपीएल का आयोजन 10 जनवरी को किया गया. जिसमें धमतरी महिला क्रिकेट टीम विजेता बनी. उन्होंने यह सफर 3 मैच जीतकर हासिल किया. पहला मैच रायपुर गुजराती स्कूल महिला टीम के साथ था पहले बेटिंग करके 157 रन बनायें और 81 रनों से जीते. फिर दूसरा मैच रायपुर गुजराती महिला मंडल टीम से हुआ पहले बैटिंग करते हुये 108 रन बनायें और 46 रन से जीतकर फाइनल में पहुंचे. फाइनल में फिर से गुजराती स्कूल महिला टीम से मैच हुआ उसमे 120 रन बनाकर अंतिम बॉल में कोमल कटारिया द्वारा रन आऊट कर जीत हासिल कर लिये. टीम के सभी सदस्य अर्चना फौजदार,वंदना मिरानी, संगीता गढ़वी, जागृति संघवी, विधि मिरानी, रूपल गौरी, कोमल कटारिया, मोनिका त्रिवेदी, भूमि चितालिया, राखी रायचुरा, लक्षिता गौरी, दीपिका लोहाना, प्रियंका शाह, देवांशी गढ़वी पिछले 15 दिनों से मिशन ग्राऊंड में अपनी कोच इला सोनी के निर्देशन में खेले।

