Uncategorized

कलेक्टर ने दिलाई नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा व सभी 40 पार्षदों को पद व गोपनियता की शपथ

इंडोर स्टेडियम में गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

अतिथि के रुप में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रुपकुमारी चौधरी, कुरुद विधाय अजय चन्द्राकर व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरु निषाद रहे उपस्थित

धमतरी। आज नगर पालिक निगम धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर जगदीश रामू रोहरा व समस्त 40 वार्डो के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामयी भव्य समारोह में सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियंो का मंच पर स्वागत सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन हुआ। पहले महापौर फिर बारी-बारी पार्षदों ने शपथ ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में खेल एवं युवा कल्याण व धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रुपकुमारी चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रुप में कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर व छग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरु निषाद उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मंच पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व मंत्री कृपाराम साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव, श्रवण मरकाम, दीपक महस्के, निर्मल बरडिय़ा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, डा एनपी गुप्ता, निरंजन सिन्हा, कविन्द्र जैन, अविनाश दुबे, डॉ हीरा महावर, कलेक्टर नम्रता गांधी, एसपी आंजनेय वाष्र्णेय सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता विराजमान रहे।
महापौर रामू रोहरा ने प्रभारी मंत्री, सांसद व कुरुद विधायक को छग महतारी का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। दीप प्रजवल्लन प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रुपकुमारी चौधरी, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरु निषाद, महापौर रामू रोहरा द्वारा किया गया। फिर कलेक्टर नम्रता गांधी ने सर्व प्रथम नवनिर्वाचित महापौर रामू रोहरा को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। जिसके पश्चात क्रमवार 8-8 पार्षदों को एक साथ कलेक्टर ने शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण वाले पार्षदों में वार्ड वार क्रमश: सूरज गहरवाल, उमा ध्रुव, हिमानी साहू, नरेन्द्र रोहरा, भारती साहू, श्यामालाल नेताम, रामेश्वर वर्मा, तल्लीनपुरी गोस्वामी, आशा लोधी, कुशल लोढ़ा, विजय मोटवानी, हेमंत बंजारे, रामेश्वरी कोसरे, निलेश लुनिया, कोमल सार्वा, संतोष सोनकर, संध्या देवांगन, अखिलेश सोनकर, अज्जुदेश लहरे, ईश्वरी सोनकर, दीपक सोनकर, प्रकाश सिन्हा, गजेन्द्र कंवर, अनिता अग्रवाल, नम्रता पवार, सतीश पवार, चन्द्रभागा साहू, युगलकिशोर यादव, राकेश चंदवानी, मेघराज ठाकुर, शैलेष रजक, पूर्णिमा रजक, मदन नेवारे, कुलेश सोनी, कौशिल्या देवांगन, सत्येन्द्र देवांगन, विभा चन्द्राकर, सुमन मेश्राम, योगेश लाल व पूर्णिमा देवांगन शामिल रहे। शपथ ग्रहण के पश्चत कुश्ती संघ के पदाधिकारियो ने महापौर को गदा भेंटकर सम्मान किया। शपथ ग्रहण के पश्चात उपस्थित भाजपाई महापौर व नवनिर्वाचित पार्षदों ने भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते रहे। शपथ ग्रहण समारोह में दमयंतीन गजेन्द्र, ईश्वरी पटवा, सुशीला तिवारी, चित्ररेखा निर्मलकर, चन्द्रकला पटेल, अनिता सोनकर, सुमीता पंजवानी, बीथिका विश्वास, पार्वती वाधवानी, दयाराम साहू, सरिता यादव, हेमंत माला, राजेन्द्र गोलछा, महेन्द्र खण्डेलवाल, राजेश शर्मा, शिव शर्मा, शिरोमणीराव घोरपड़े, नवीन सांखला, राजेश गोलछा, भरत सोनी, राजू चन्द्राकर, अमित अग्रवाल, मोनिका देवांगन, ऋषभ देवांगन, दीपक गजेन्द्र, हेमराज सोनी, मिथलेश सिन्हा, विजय ठाकुर, शिवनारायण छांटा, नील पटेल, विनोद रणसिंह, डेनिश चन्द्राकर, राजा रोहरा, महेश रोहरा, विजय साहू, दिलीप पटेल, प्राची सोनी, सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।
विजय गोलछा, आनंद पवार, प्रदीप लोढ़ा व आलोक जाधव हुए शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम को भी बनाया गया था। लेकिन समारोह में दोनो विधायक अनुपस्थित रहे। वहीं महापौर रामू रोहरा ने पूर्व महापौर विजय देवांगन को फोन पर समारोह में शामिल होने आंमत्रित किया था, लेकिन वे भी अनुपस्थित रहे। जबकि कांग्रेसियों ने प्रमुख रुप से कांग्रेस नेता विजय गोलछा, आनंद पवार, प्रदीप लोढ़ा व आलोक जाधव शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!