पूर्व जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गुजरा में जोशीला स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के धमतरी जिला प्रवास के तहत ग्राम गुजरा में पूर्व जिला पंचायत सभापति गोविंद साहू ने ग्रामीण कांग्रेस के साथियों संग श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पारंपरिक खुमरी और लाठी भेंटकर स्वागत सम्मान किया इस अत्यंत क्षणिक भेंट मुलाकात के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद साहू के पिता छुनकु राम साहू से भूपेश बघेल ने हालचाल जाना और कई बीती बातों को याद किए श्री साहू ने कहा छत्तीसगढ़ को आज पुनः कांग्रेस की भूपेश बघेल वाले सरकार की जरूरत है जिस कार्यकाल में किसान, जवान मजदूर व्यापारी सभी खुश थे और छत्तीसगढ़ की परंपरा, धरोहर, तीज त्योहार का विशेष रूप से गांव गांव में उत्साह देखते ही बनता था आज वरिष्ठ जनों युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बीच पाकर उनका स्वागत कर अत्यंत उत्साहित हुए.इस अवसर पर सिहावा विधायक अंबिका मरकाम,पूर्व विधायक लेखराम साहू,जिला अध्यक्ष तारनी चंद्राकर,पूर्व जिला पंचायत सभापति गोविन्द साहू,अमरदीप साहू तुकेष साहू,चूरण लाल,उत्तम,शत्रुहन, गुहरीराम,खोरबाहरा, गोपेन्द्र,कोमल कैलाश भागीराम पंच, सोहनलाल,सुनील राजा तिवारी,मुकेश,दाऊ, बाउ,बिश्राम,झमन साहू,सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
