Uncategorized

हिन्दी के सरल प्रश्नो से परीक्षार्थियों के खिले चेहरे

आज से जिले के 85 केन्द्रों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरु


धमतरी । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरु हुई। बारहवीं के परीक्षार्थियों हिन्दी का पर्चा हल किया। आज हिन्दी का पर्चे को परीक्षार्थियों ने सरल बताया जिससे उनके चेहर खिले रहे। इसके बाद 3 मार्च को दसवीं की परीक्षा शुरू होगी। पहला पर्चा के रूप में ये परीक्षार्थी हिन्दी विषय की परीक्षा देंगे। यह परीक्षा जिले के 85 केन्द्रों में ली जा रही है। इसमें दसवीं के 10509 एवं बारहवीं के 8056 सहित कुल 18565 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बारहवीं की परीक्षा आज से 24 मार्च तक आयोजित है। वहीं दसवीं की परीक्षा 3 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित है। इसे लेकर ये छात्र-छात्राएं इसकी तैयारी में जी जान से जुटे हुए है। डीईओ टीआर जगदल्ले ने बताया कि एक मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। इसे लेकर केन्द्राध्यक्षों को केन्द्रों में पेयजल सहित मूलभूत सुविधा व्यवस्था को लेकर उचित दिशा निर्देश दिये गये है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल के नियमों का गंभीरतापूर्वक पालन करने भी कहा गया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!