Uncategorized

दिव्यांग बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने ली नशा नहीं करने की शपथ


धमतरी। एग्जैक्ट फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने नशा मुक्ति पर आधारित प्रभावी नुक्कड़ नाटक एवं गीत प्रस्तुत कर नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित ग्रामीणों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नशे का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशे से दूर रखने की शपथ ली। इसी क्रम में शासकीय श्रवण बाधित बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा गुजरात के पुनर्निर्माण तथा कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के आह्वान से संबंधित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम सोरम के सरपंच, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!