Uncategorized

नरेन्द्र मोदी के जनसेवा से देशसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अटल स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण

पौधरोपण के साथ ही देखभाल और संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है - अजय चन्द्राकर


धमतरी। सेवा मेरा योगदान एवं नरेन्द्र मोदी—जन सेवा से देश सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वन एवं जलवायु सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, नगर पंचायत भखारा-भठेली परिसर के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग एवं वनमंडल विभाग के सहयोग से परिसर की साफ-सफाई के पश्चात विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अजय चंद्राकर उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद हेतु, जनपद अध्यक्ष गितेश्वरी साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, छत्रपाल बेस, सीएमओ हरि कृष्ण पवारिया, रामगोपाल देवांगन, पूजा सिंह जिला पंचायत सदस्य,रामस्वरूप साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष भखारा रवि सिन्हा , जनपद उपाध्यक्ष सतीश जैन, एस एम सी अध्यक्ष ममता चंद्राकर, सरस्वती शिशु मंदिर के तामेश्वर सिन्हा, वन विभाग की ओर से एसडीओ विश्वकर्मा एवं श्री नाविक सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!