Uncategorized

विधायक ओंकार साहू की पहल से हल्बा से कोरेगांव बी तक 6.35 करोड़ की सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ, डुबान क्षेत्रवासियों ने विधायक का जताया आभार


धमतरी विधानसभा डुबान क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की मांग को लेकर निरंतर प्रयासरत रहे धमतरी विधायक ओंकार साहू की पहल से हल्बा मेन रोड से मोंगरागहन होते हुए कोडेगांव बी तक 6.35 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग की स्थिति जर्जर थी, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी। स्कूली बच्चों, किसानों एवं दैनिक यात्रियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बाद भी कार्य में प्रगति नहीं हो पा रही थी।विधायक ओंकार साहू ने क्षेत्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से ल पत्रचार संवाद किया और शासन स्तर पर प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से 6.35 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई और अब कार्य प्रारंभ हो चुका है।विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। बेहतर सड़क सुविधा से न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों और आपातकालीन सेवाओं में भी तेजी आएगी।ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। क्षेत्र में निर्माण कार्य प्रारंभ होने से लोगों में उत्साह का माहौल है। इसके लिये डूबान क्षेत्र के जयंत नेताम , तानाजी राव रणसिंह जोन अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी , तिलक निषाद विधायक प्रतिनिधि , मोती यादव, रमेश कौशिक, दिलीप ठाकुर , हरीश यादव , गोलु खान उपसरपंच तिर्रा , थानुराम मरकाम , मणि साहू , विजय , सत्यवान ध्रुव , असवल साहू , भरत साहू , बालसिंह पटेल , द्वारका पटेल , देवनारायण निषाद , रोशन नेताम , सियाराम मण्डावी , गया राम पटेल , उदय निषाद , भागवत राम , द्वारका पटेल, शिवराम , सालिक राम , नानुराम , बिजेराम , एवं समस्त डुबान वासी विधायक ओंकार साहू का इस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!