Uncategorized

तीन दिवसीय रामचरितमानस गान सम्मेलन में शामिल हुईं रंजना डीपेंद्र साहू, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

धमतरी – ग्राम पुरी में आयोजित तीन दिवसीय रामचरितमानस गान सम्मेलन के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मानस प्रांगण में सर्वप्रथम प्रभु श्री राम की छायाप्रति को नमन किए।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि त्याग, धैर्य, करुणा और धर्म का संदेश देने वाला उनका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा स्रोत है, उन्होंने उपस्थित श्रद्धालु श्रोताओं से आह्वान किया कि वे श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर अपने मानव जीवन को सार्थक और कृतार्थ बनाएं। श्रीमती साहू ने कहा कि रामचरितमानस ग्रंथ समाज को नैतिकता, कर्तव्यपरायणता और मानवीय मूल्यों की शिक्षा देने वाला मार्गदर्शक देने वाली कथा है, ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। धर्म मंच को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू ने कहा कि रामचरितमानस गान सम्मेलन जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं, श्री साहू ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, तहसील साहू समाज धमतरी ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष चिरौंजी लाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा बनपेला सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!