Uncategorized
नवकार महिला मंडल द्वारा जरूरतमंदों को किया गया पांच सौ कपड़ो का वितरण

धमतरी। नवकार महिला मंडल द्वारा पांच सौ कपड़ो का वितरण किया गया। पंचवटी कॉलोनी जोधापुर में कपड़े पाकर जरुरतमंद प्रसन्न हुए। इस अवसर पर मंडल की संतोष मिन्नी, कुसुम गोलछा, कंचन चोपड़ा, मदन मोहन दास, एवं मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे। उल्लेखन्नीय है कि मंडल द्वारा यह कार्य हर वर्ष दो से तीन बार किया जाता है। जहां नए एवं पुराने कपड़ो का वितरण किया जाता है। साथ ही अनेक सेवाभावी व जरूरतमंदों की मद्द हेतु कार्य नवकार महिला मंडल द्वारा समय-समय पर किया जाता है।
