Uncategorized

पहली बार कुरुद में 7 अलग-अलग संकायों के महाविद्यालय एक साथ संचालित होने जा रहे हैं, जो ऐतिहासिक उपलब्धि है – अजय चन्द्राकर

कुरूद एवं भखारा कॉलेज में स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन


कुरूद। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरुद एवं भखारा के स्नेह मिलन समारोह में क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने कुरुद के भविष्य का रोडमैप पेश किया, उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि कुरुद अब केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि प्रदेश के एजुकेशन हब के रूप में अपनी पहचान बनाने को तैयार है। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि आजादी के 7 दशक बाद पहली बार कुरुद में 7 अलग-अलग संकायों के महाविद्यालय एक साथ संचालित होने जा रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। छात्रों से आह्वान किया कि मोबाइल केवल सूचना का साधन है; इसका उपयोग अपनी मेधा बुद्धि के अनुसार करें, इसके गुलाम न बनें। नर्सिंग, उद्यानिकी और विधि जैसे नए पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवा अपने परिवार और नगर का नाम रोशन करें। कुरुद के मंच से विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी त्रासदी तब शुरू होती है जब नेतृत्व ज्ञान, विवेक और संस्कार से खाली हो जाता है। अशिक्षित और असंस्कारी नेतृत्व समाज को दिशा नहीं, भ्रम देता है, विकास नहीं, अवरोध पैदा करता है। उन्होंने चेताया कि नेतृत्व केवल पद या लोकप्रियता से नहीं, बल्कि विचार, अध्ययन और चरित्र से बनता है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से क्षेत्र में नर्सिंग, बीपीएड, उद्यानिकी और बीएलएलबी जैसे विविध पाठ्यक्रम प्रारंभ होंगे। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरखचंद जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष भोजराज चंद्राकर, महेश किला, भारत भूषण, खेमराज सिंह, सूरज देवांगन सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!