शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महादेव की पूजा अर्चना कर भाजपा पार्षदों ने की क्षेत्रवासियों की खुशहाली की प्रार्थना
शहर के विकास को भगवान भोले भंडारी के आशीर्वाद से बढ़ाएंगे आगे -:अखिलेश सोनकर
सार्वजनिक आयोजन है हमारी पहचान इसे संरक्षित कर संबोधित करने सदैव प्रतिबद्ध रहेगा नगर निगम-: हिमानी साहू

धमतरी। बुढेश्वर महादेव परिवार द्वारा महाशिवरात्रि पर मां विंध्यवासिनी मंदिर से भगवान शंकर की निकाली गई अद्भुत ,अलौकिक, अदितिव्य बारात का रामबाग में स्वागत नगर निगम के पार्षद गणों के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए सभी को भगवान शिव की रात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र वासियों के खुशहाल मंगलमय सुखद भविष्य के लिए प्रार्थना करते हुए शहर के विकास में सभी के योगदान का आग्रह किया वहीं शहर की इस महत्वपूर्ण परंपरा के लिए आयोजन समिति को साधुवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। निगम के जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर ने कहा है कि घर में की नगरी धमतरी अपने नाम के रूप सभी देवी देवताओं के आशीर्वाद से हम सबको प्राप्त ऊर्जा सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा प्रदान करती है आगे भी शहर का विकास भगवान भोले भंडारी के आशीर्वाद से सतत जारी रहेगा वही सामान्य प्रशासन विभाग के अध्यक्ष हिमानी साहू ने बताया कि भगवान भोले भंडारी की बरात सहित रामनवमी उत्सव तथा सावन में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजन शहर सहित क्षेत्र को विशिष्ट पहचान देती है ७इसे संरक्षित कर संबोधित करने के लिए नगर निगम समर्पित भाव से सदैव कार्य करते रहेगी। स्वागत के इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र खंडेलवाल,पिंटू यादव, मेघराज ठाकुर, कुलेश सोनी, हेमंत बंजारे, संजय देवांगन, ईश्वर सोनकर,सरिता यादव,दमयंती गजेंद्र, सुशीला तिवारी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।