Uncategorized

रोमांचक मुकाबले में अधारी नवागांव वार्ड ने हटकेशर को एक विकेट से मात देकर किया डीपीएल 6 ट्राफी पर कब्जा

विजेता टीम को प्रथम पुरुस्कार 1 लाख 11 हजार 111 रुपये नगद व विनर ट्राफी एवं उपविजेता को 55 हजार 555 नगद व रनरअप ट्राफी किया गया प्रदान

बेस्ट बैट्समैन हटकेशर के आयुष, बेस्ट बॉलर व मैन आफ द सीरीज अधारी नवागांव वार्ड के गजेन्द्र, मैन आफ द मैच फायनल बने अधारी नवागांव वार्ड के अनस अली
मुख्य अतिथि के रुप में महापौर रामू रोहरा व विशिष्ट अतिथि के रुप में आनंद पवार रहे उपस्थित

धमतरी। धमतरी प्रीमियर लीग सीजन 6 का बीती रात समापन हुआ। कल हुए फायनल में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ और बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अधारी नवागांव वार्ड ने खिताब पर कब्जा जमाया। कल मिशन मैदान में फायनल मैच हटकेशर व अधारी नवागांव के मध्य 12-12 ओव्हर का खेला गया। मुख्य अतिथि के रुप में  डीपीएल के महासंरक्षक महापौर रामू रोहरा व विशिष्ट अतिथि के रुप में आनंद पवार उपस्थित रहे। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हटकेशर की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाया। हटकेशर के खेमलाल महिलांगे ने मात्र 15 गेंदो पर 6 छक्के व एक चौका लगाकर 41 रन की ताबड़तोड़ की पारी खेली। वहीं हटकेशर के बॉलर तोरण यादव ने तीन ओव्हर में 37 रन देकर 4 विकेट लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। दूसरी पारी में अधारी नवागांव वार्ड की टीम ने तेज शुरुआत की और 11.3 ओव्हर में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाकर एक विकेट से मैच व ट्राफी अपने नाम कर लिया। अधारी नवागांव वार्ड के अनस अली 11 गेंदो 33 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 5 छक्के लगाए। वहीं मोहम्मद रजा, शुभम साहू, मोहम्मद शोयब रजक ने भी बेहतर बल्लेबाजी की। अधारी नवागांव वार्ड के बॉलर गजेन्द्र ने 3 ओव्हर में 21 रन देकर 4 विकेट झटका।
प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन हटकेशर के आयुष देवांगन बने जिन्होंने 7 इनिंग 170 रन बनाए उनका बेस्ट स्कोर 69 रन रहा। वहीं बेस्ट बॉलर अधारी नवागांव वार्ड के गजेन्द्र बने जिन्होने 8 इनिंग में 19 विकेट लिया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2 ओव्हर में 6 रन देकर 4 विकेट रहा। मैनआफ द सीरीज अधारी नवागांव वार्ड गजेन्द्र को ही मिला। वहीं मैन आफ द मैच फायनल अधारी नवागांव वार्ड के अनस अली बने। मैच के बाद विजेता टीम को प्रथम पुरुस्कार 1 लाख 11 हजार 111 रुपये नगद व विनर ट्राफी एवं उपविजेता को 55 हजार 555 नगद व रनरअप ट्राफी प्रदान किया गया। वहीं अन्य उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को पुरुस्कृत किया गया। मैच का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में डटे रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!