Uncategorized

अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो आरोपियों को कुरुद पुलिस ने किया गिरफ्तार, 90 पौवा शराब जप्त


धमतरी। थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति एक काले रंग के होंडा साईन मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर नारी रोड की ओर जा रहे है की सूचना पर घेराबंदी कर दो व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसमें भीषम साहू पिता स्व.रेख राम साहू 21 वर्ष एवं नरेश साहू पिता कोमल साहू 20 वर्ष भरदा निवासी के पास से तलाशी लेने पर थैला के अंदर 90 पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 एम.एल.भरी हुई कुल 16.200 बल्क लीटर कीमती 8,100 रूपये एवं होंडा साईन कीमती 20,000 रूपये कुल 28,100 रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध थाना कुरुद में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!