Uncategorized

गोकुलपुर वार्ड में आंगन मिलन सेवा चौपाल का सफल आयोजन


धमतरी । गोकुलपुर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती विभा चंद्राकर, वार्ड पार्षद गजेन्द्र कंवर तथा वक्ता श्रीमती रामशिला साहू एवं श्रीमती नीलू तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान भावना नेताम द्वारा खिलौना दान किया गया। साथ ही न्योता भोज, स्वस्थ शिशु की माता का सम्मान, पोषण शक्ति सम्मान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं तथा मितानिन दीदियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा परियोजना अधिकारी श्रीमती उषाकिरण चंद्राकर द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण एवं महिला-बाल विकास से संबंधित गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के हितग्राहियों द्वारा विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बनाकर लाए गए, जिससे कार्यक्रम में सहभागिता एवं सामुदायिक जुड़ाव का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं हितग्राहियों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया। इस प्रकार जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, पर्यवेक्षक अर्चना साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरस्वती मेश्राम, श्रीमती किरन साहू, सहायिकाओं, मितानिनों एवं हितग्राहियों की सहभागिता से आंगन मिलन सेवा चौपाल कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!