Uncategorized

आमदी में आयोजित जय स्ववेद कथा एवं समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू

संत समाज का लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक चेतना एवं जन-जागरण के संदेश को सराहा


धमतरी। आमदी में आयोजित जय स्ववेद कथा एवं समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। उन्होंने संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त कर आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक ने आध्यात्मिक आयोजन के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव, सेवा और जन-जागरण का संदेश पहुंचाने के प्रयास की सराहना की। यह आयोजन विहंगम योग संत समाज के 103वें वार्षिकोत्सव एवं 25,000 कुण्डीय स्ववेद ज्ञान महायज्ञ के निमित्त आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कन्याकुमारी से काशी तक निकाली जा रही स्ववेद संदेश यात्रा के जरिए आध्यात्मिक चेतना और जन-जागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। संत परवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक वातावरण में कथा एवं विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता की। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आत्मचिंतन, सद्भाव, सेवा और सकारात्मक जीवन मूल्यों की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान लेखराम साहू , नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविता साहू , बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!