Uncategorized

सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से दिया डिजिटल भुगतान में सावधानी का संदेश


धमतरी। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में सार्थक स्कूल, धमतरी में विशेष बच्चों द्वारा राजू की कहानी और डिजिटल भुगतानह्व विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका का उद्देश्य बच्चों की क्षमता के अनुरूप उन्हें डिजिटल भुगतान की सामान्य जानकारी देना तथा आमजन को इसके सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल, डिजिटल जानकारी एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने में सहायक होती हैं। इस अवसर पर सार्थक स्कूल की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी, सचिव श्रीमती स्नेहा राठौड़, वरिष्ठ प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, संगीत प्रशिक्षक देविका दीवान, कंप्यूटर प्रशिक्षक कौशिल्या यादव, नृत्य प्रशिक्षक काजल रजक एवं आया सुनैना गोड़े उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!