Uncategorized

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा बीरगांव नगर निगम चुनाव के संबंध में ली गई आवश्यक बैठक में सम्मिलित हुए लेखराम साहू

कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे - लेखराम साहू


धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राजीव भवन शंकर नगर रायपुर में दीपक बैज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षता में बीरगांव नगर निगम चुनाव के संबंध में आवश्यक बैठक रखा गया था। इस बैठक में दीपक बैज, धनेंद्र साहू पूर्व पीसीसी अध्यक्ष पूर्व विधायक अभनपुर मलकीत सिंह गैदू प्रभारी महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस दिल्ली आनंद पवार एवं अन्य कांग्रेसी सम्मिलित हुए। दीपक बैज इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी सदस्यों को एकजुट रहकर कांग्रेस के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम बीरगांव चुनाव में जीत विधानसभा और लोकसभा चुनाव 2028 के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। लेखराम साहू ने कहा कि इस आवश्यक बैठक से निश्चित तौर पर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी छत्तीसगढ़ में जो अभी हालत इतनी गंभीर है वर्तमान सरकार के पास जनता को जवाब देने के लिए कोई लाभकारी योजना नहीं है जनता पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में है निश्चित तौर पर हम कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कार्य कर कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे इसी संकल्प के साथ हमें बीरगांव नगर निगम चुनाव में कार्य करना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!