Uncategorized
131 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, 30 यूनिट रक्तदान

धमतरी। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य, कल्याण एवं सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 131 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 73 महिलाएं एवं 58 पुरुष शामिल रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 29 लोगों का ईसीजी, 24 लोगों का एचटीएन एवं 4 लोगों का 4 डीएम परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 74 लोगों का ब्लड टेस्ट भी किया गया। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्व और मानव सेवा की भावना का परिचय देते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया।