Uncategorized

पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य कलशयात्रा के साथ शुभारंभ

गायत्री परिवार सोरिद इकाई द्वारा काली मंदिर के पास चार दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका शानदार शुभारंभ 108 कलश धारी बहनों द्वारा सोरिद नगर में जल कलशयात्रा निकाल कर किया गया।इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि यज्ञ एक पुण्य और परमार्थ का कार्य है। जिससे हमारे चरित्र, चिंतन एवं विचार धारा में पवित्रता आती है। कलशधारी बहनें बड़े सौभाग्यशाली है जिन्हें कलश में विराजमान 33 करोड़ देवी देवताओं की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त होता है। कार्यक्रम का संचालन युग पुरोहित नारायण कौशिक जी ने किया। आभार प्रदर्शन महिला मण्डल वरिष्ठ रीता बाण्डे ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लाक समन्वयक उगेश बंसोर, शेखन साहू, राजकुमार साहू, पुरुषोत्तम निर्मल कर,एल के यादव,डा रामचंद्र मेश्राम, चन्द्र हास बाण्डे, मधुसुदन सिन्हा, चेतन साहू ,हेमसिंग कंवर, देवनारायण जैन, रीता बाण्डे, अलका तारम, यशोदा सार्वा,हेम बाई ठाकुर, पद्मिनी साहू, नमिता देवांगन, गीता साहू, सावित्री पटेल, शकुन कश्यप,रेखा सिंह, चमेली साहू , जालम सिंह कुंभकार,हिरमा साहू, गजानंद साहू, लाला राम मगेन्द,हरिश सिन्हा,मंजू जैन, माखनलाल साहू, प्रदीप देवांगन, मोहन गंजीर लक्ष्मण साहू ,राम। खिलावन कंवर डा सिन्हा सहित बड़ी संख्या में परिजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!