Uncategorized

कल मनाया जाएगा देवउठनी एकादशी पर्व, बिक्री के लिए बाजार पहुंचा गन्ना

धमतरी। देवउठनी एकादशी पर्व के साथ देवी-देवताओं के जागरण के साथ ही सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। देवउठनी एकादशी दीपावली के 11 दिन के बाद मनाई जाती है। जिसके चलते आज सुबह से ही बाजार में गन्नो की बिक्री प्रारंभ हो गई है। शहर के रामबाग, ईतवारी बाजार, घड़ी चौक, बालक चौक, प्रशांत टॉकिज के पास सहित अन्य स्थानों पर गन्नो की बिक्री हो रही है। 50 से लेकर 80 रुपये जोड़ी तक गन्ने के दाम बताया जा रहा है। बता दे कि कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। यह माना जाता है कि चातुर्मास खत्म होने के बाद इस सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु और समस्त देवी देवता जाग जाते हैं। इस चार माह में सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। यही कारण है कि देवउठनी एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। वहीं बताया गया कि देवउठनी एकादशी तिथि की शुरुआत 22 नवंबर रात 11.03 मिनट पर होगी और इसका समापन 23 नवंबर रात 09.01 मिनट पर होगा।

ऐसे में उदया तिथि के कारण देवउठनी एकादशी व्रत 23 नवंबर 2023 को ही मनाया जाएगा। यदि आप देवउठनी एकादशी पर व्रत रखते हैं तो पारण का समय 24 नवंबर को सुबह 6 बजे से सुबह 8.13 बजे के बीच कर सकते हैं। पंडितों के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद चौकी पर भगवान विष्णु की तस्वीर स्थापित करें। भगवान विष्णु को चंदन और हल्दी कुमकुम से तिलक लगाएं। दीपक जलाने के साथ प्रसाद में तुलसी की पत्ती जरूर डालें। इसके अलावा तुलसी पूजन के लिए तुलसी के पौधे के चारों गन्ने का तोरण बनाएं। रंगोली से अष्टदल कमल बनाएं और तुलसी के साथ आंवले का गमला लगाएं। तुलसी पूजा व आरती के बाद प्रसाद वितरण करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!