बाइक मे घुस कर बैठा था गेहूआ नाग, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

कलिका चौक में एक व्यापारी की मोटरसाइकिल में ढाई फीट लंबा जहरीला गेहुंआ नाग घुस गया। घर जाने के लिए जैसे ही व्यापारी ने बाइक स्टार्ट करनी चाही, फन फैलाए सांप पर नजर पड़ी और इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल धमतरी के कलिका चौक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब व्यापारी अपनी बाइक निकालने पहुंचा। बाइक के इंजन के पास हलचल दिखी.पास जाकर देखा तो होश उड़ गए। बाइक के अंदर ढाई फीट लंबा जहरीला गेहुंआ नाग कुंडली मारे बैठा था। सांप को देखते ही व्यापारी और आसपास के लोग दहशत में आ गए। तुरंत सर्पमित्र नीरज पांडे को बुलाया गया। सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। सांप बाइक के इंजन और बॉडी के बीच इस कदर फंसा था कि उसे निकालने में 15 मिनट लग गए। इस दौरान कई बार सांप ने फन फैलाकर डसने की कोशिश भी की। सर्प मित्र कहना की ये गेहुंआ नाग है. अभी बच्चा है लेकिन बेहद जहरीला होता है। मौसम बदल रहा है, गर्मी बढ़ रही है. सांप ठंडी जगह ढूंढते हैं। बाइक, कार, कूलर में घुस जाते हैं। लोगों से अपील है कि सांप दिखे तो खुद ना पकड़ें, तुरंत सर्पमित्र या वन विभाग को बुलाएं। जरा सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
