कार्पोरेट प्रीमियर लीग-4 का विजेता बना जैन इलेवन
आयोजक पीडी कंपनी, हैवेल्स गैलेक्सी द्वारा विजेताओं टीमों व खिलाडिय़ों को दिया गया पुरस्कार

धमतरी। कार्पोरेट प्रीमियर लीग-4 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल पीजी कॉलेज स्टेडियम में हुवा.कार्पोरेट प्रीमियर लीग-4 में विजेता और उपविजेता को ट्राफी स्व. पुरुषोत्तम दास धोरी भाई पटेल (भूतपूर्व विधायक) और स्व. प्रवीणचन्द्र पटेल की स्मृति में पीडी कंपनी के निशित पटेल द्वारा प्रदान किया गया.प्रतियोगिता के प्रथम नगद पुरुस्कार 50 हजार एव द्वितीय 30 हजार हैवेल्स गैलेक्सी के निशित पटेल के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया जा रहा है, जिसमे गुप्ता हास्पिटल के डॉ. प्रभात गुप्ता, डॉ. सुमित गुप्ता, एकता हॉस्पिटल के डॉ. अभिषेक लॉज, डॉ. अभिषेक गोयल और डॉ. सतप्रीत सिंग छाबड़ा है.कार्पोरेट प्रीमियर लीग-4 रात्रिकालीन क्रिकेट का फाइनल जैन इलेवन और टेलिकॉम आर्मी के बीच हुवा, जिसमे जैन इलेवन ने टेलिकॉम आर्मी को हराकर कार्पोरेट प्रीमियर लीग-4 की ट्राफी अपने नाम कर लिया.आयोजक पीडी कंपनी, हैवेल्स गैलेक्सी द्वारा विजेताओं टीमों व खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिया गया.

