Uncategorized

नगर पालिका कुरूद परिषद के विशेष सम्मेलन में अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर सहित सदस्यो ंने विकास क़े एजेंडे पर की चर्चा


कुरुद। नगर पालिका कुरूद द्वारा सभाकक्ष में परिषद का विशेष सम्मेलन अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर की अध्यक्षता मे 2 मुख्य बिन्दु और 5 अन्य बिंदुओं पर नगर विकास के एजेण्डा मे विकास कार्यो के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने विभिन्न वार्डों में रोड-नाली निर्माण, बिजली एवं आवश्यक सुविधाओं के लिए विभागीय मंत्री कुरूद आगमन पर मांग पत्र देने हेतु निर्णय किया गया, जिसमें मुख्य रूप से गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने खेल मैदान मे मुख्य समारोह आयोजित करने एवं सम्मान समारोह करने सर्व सम्मति से निर्णय किया गया, दुसरे बिंदुओं में केनाल रोड में बन रहे स्वामी विवेकानंद मंगल भवन मे नगरपालिका कार्यालय को अस्थाई रूप से नहीं ले जाकर नई मंडी गेट के पास निर्माणाधीन नगरपालिका कार्यालय में स्थाई रूप जाने के लिए सभी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान किये, उसी प्रकार अन्य विषयों में अध्यक्ष ने विभागीय मंत्री को मांगपत्र देने के लिए नगर विकास के महत्वपूर्ण बिंदुओं के योजना को परिषद के समक्ष सभी सदस्यों की स्वीकृति के लिए रखा गया जिसे सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान किय गया. जिसमें मुख्य रूप से स्वामी विवेकानंद मंगल भवन से लेकर के सी पी एस स्कूल तक गौरव पथ निर्माण कर आदर्श रोड का दर्जा देने, केनाल रोड के दोनों तरफ़ को आदर्श रोड का दर्जा देकर गौरव पथ के लिए शासन से ? माँग करने,सांधा से लेकर कारगिल चौक तक, कारगिल चौक से बायपास रोड तक, अब्दुल कलाम गार्डन से भारद्वाज मिल स्टोर वाले रोड को गौरव पथ में सम्मिलित करने निर्णय किया गया.नये बाजार में संपूर्ण जगहों पर सीसीकरण, चेकर टाइल सहित गौरवपथ के रूप में रोड, भूमिगत नाली, बिजली विस्तार कार्य के लिए शासन से मांग करने, केनाल रोड के शासकीय जगहों में अतिक्रमण से मुक्ति पाने के लिए बाऊन्ड्रीवाल निर्माण एवं सौंदर्यीकरण करने सर्व सम्मति से निर्णय किया गया. 5 पुराने बाजार के पास संपूर्ण जगहों पर डामरीकरण रोड, भूमिगत नाली, आवश्यकतानुसार बिजली, फुटकर व्यवसायियों के लिए आकर्षक शेडनुमा केनोपी लगाने, सौंदर्यीकरण करने निर्णय किया गया.लाइट सुधार कार्य के लिए बड़ी बिजली वाहन हेतु शासन से मांग करने का निर्णय किया गया। उसी प्रकार अन्य विषयों मे वार्ड क्रमांक 5 मे 3 साल पूर्व पानी टंकी के टेंडर को केंसल करके नये टेंडर लगाने के लिए सर्व सम्मति से निर्णय किया गया, वहीं नये बाजार क्षेत्र में उचित जगह देखकर नये पानी टंकी निर्माण के लिए शासन से मांग करने निर्णय किया गया, वार्ड क्रमांक 15 अटल आवास के पास बने जर्जर पानी टंकी को लोक निर्माण विभाग से जर्जर घोषित करके नये पानी टंकी निर्माण के लिए मांग करने एवं सौंदर्यीकरण करने शासन को प्रस्ताव भेजने सभी सदस्यों के सहमति से स्वीकृति प्रदान किया गया. बैठक के शुभारम्भ मे राष्ट्रीय गान गाकर सभी सदस्यों ने कुरूद नगरवासियों की ओर से बैठक का विशेष सम्मेलन अध्यक्ष के अनुमति से शुभारंभ किया गया. बैठक में मुख्यरूप से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, नेता प्रतिपक्ष, समस्त विभागों के सभापति, समस्त पार्षदगण, नगर पालिका कुरूद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, निवृत्तिमान इंजीनियर भोजराज सिन्हा, इंजीनियर कमलेश साहु, नगरपालिका कुरूद के सभी विभागों के कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!