Uncategorized

आदर्श शिक्षण समिति के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित: निर्मल बरडिय़ा अध्यक्ष, रोहिताश मिश्रा सचिव , प्रकाश गोलछा बने कोषाध्यक्ष

श्री बरडिय़ा 2017 से लगातार 4 थी बार अध्यक्ष के रूप मे हुए निर्विरोध निर्वाचित


धमतरी। धमतरी शहर के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित शिक्षा पद्धति उच्च कोटि के मापदंड के साथ,प्रबुद्ध जनों द्वारा वर्ष 1954 में आदर्श शिक्षण समिति की स्थापना की गई थी। वर्तमान मे इस समिति क़े अंतर्गत नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नूतन माध्यमिक विद्यालय सिहावा चौक एवं नूतन इंग्लिश स्कूल धमतरी का सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा हैँ। आदर्श शिक्षण समिति, धमतरी के पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत 21 अगस्त 2026 को प्राप्त नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की गई। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी घोषणा के अनुसार समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के दो पद, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सह सचिव पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। 22 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सभी छह पदों पर एक-एक प्रत्याशी शेष रहे। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निर्वाचन की आवश्यकता नहीं होने पर चुनाव अधिकारी प्राचार्य सुधीर गायकवाड़ द्वारा सभी छह प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष निर्मल बरडिय़ा , उपाध्यक्ष दिनेश खण्डेलवाल एवं मनोज सोनी, सचिव रोहिताश मिश्रा , कोषाध्यक्ष प्रकाश गोलछा तथा सह सचिव सुनील कुमार जैन शामिल हैं। विदित हों की निर्मल बरडिय़ा 2017 से लगातार 4 थी बार अध्यक्ष के रूप मे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैँ। निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी घोषणा के अनुसार नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 वर्ष, अगस्त 2026 से जुलाई 2029 तक रहेगा।आदर्श शिक्षण समिति के सदस्यों सनत शर्मा, प्रताप राव कृदत्त, सपन साहा, रामलखन गजेंद्र, प्रमोद गोयल, आर.के. साहू, सुरेंद्र पूरी गोस्वामी, गौरव लोहाना, हेमीना फौजदार, प्राचार्य श्रीमती नम्रता पाठक, दिनेश गोस्वामी एवं पदाधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचन को संस्था की एकजुटता, आपसी समन्वय एवं विश्वास का प्रतीक बताते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!