Uncategorized

नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा पहुंचे दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का जाना हाल-चाल

की प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की कामना


धमतरी। नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा अपने चार दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान नगरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत रहे। विशेष रूप से नगरी नगर पंचायत के बड़े झाड़ के जंगल क्षेत्र में निवासरत लोगों की समस्याओं, उनके आवास एवं भूमि संबंधी अधिकारों की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाने के लिए उन्होंने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के बंगले में पहुंचकर उनके ओएसडी प्रशांत कुमार से मिलकर नगरी के बड़े झाड़ के जंगल में निवासरत लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ एवं पट्टा दिलवाने का आवेदन एवं इस समस्या पर उचित समाधान के लिए निवेदन किया गया, इसी दौरान अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचे, जहां स्वास्थ्य लाभ ले रहे छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। हाल ही में दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार उपरांत श्री देव जी छत्तीसगढ़ सदन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र पूर्णत: स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनके स्वस्थ होकर पुन: प्रदेशवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय भूमिका में लौटने का सभी को इंतजार है। मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी अपने चिर-परिचित खुशमिजाज अंदाज में नजर आए। उन्होंने अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा की मूंछों की तारीफ करते हुए आत्मीयता से नगरी क्षेत्र का हाल-चाल जाना और क्षेत्रवासियों के प्रति अपनी चिंता एवं अपनापन व्यक्त किया। उन्होंने शीघ्र स्वस्थ होकर पुन: प्रदेश की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पूरी ऊर्जा और तत्परता के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।यह आत्मीय मुलाकात केवल कुशलक्षेम जानने तक सीमित नहीं रही, बल्कि नगरी क्षेत्र की जनता के प्रति संवेदनशीलता और जनसमस्याओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने के निरंतर प्रयासों का भी एक महत्वपूर्ण अवसर बनी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!